IND vs NZ: सुंदर के रनआउट पर सूर्या ने मानी गलती, मैच के बाद दिया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ Suryakumar Yadav Washington Sundar
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ Suryakumar Yadav Washington Sundar
नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ में खेला गया मुकाबला क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। टीम इंडिया को महज 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में जीत मिली। इससे पहले सूर्यकुमार यादव के लिए वाशिंगटन सुंदर ने अपने विकेट का त्याग कर दिया। 15वें ओवर में सूर्या सुंदर के मना करने के बावजूद स्ट्राइकर एंड से दौड़ लिए। आखिरकार सुंदर को क्रीज से निकलकर अपना विकेट गंवाना पड़ा। हालांकि सूर्या ने मैच के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने प्रजेंटेशन के दौरान कहा- आप कह सकते हैं कि ये सूर्या का एक अलग ही वर्जन था। जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो स्थिति से सामंजस्य बिठाना बहुत महत्वपूर्ण था। वाशिंगटन के आउट होने के बाद किसी एक के लिए खेल को अंत तक ले जाना महत्वपूर्ण था।
India held their nerve to win with one ball remaining! #INDvNZ 📝 Scorecard: https://t.co/6iWNedCshI pic.twitter.com/ts9sv5vYpZ
— ICC (@ICC) January 29, 2023
सूर्या ने वाशिंगटन सुंदर के रनआउट पर कहा- यह मेरी गलती थी। यह निश्चित रूप से एक रन नहीं था, मैं नहीं देख रहा था कि गेंद कहां जा रही है। यह एक चुनौतीपूर्ण विकेट था। हमने नहीं सोचा था कि दूसरी पारी में इस तरह की बारी आएगी, लेकिन इससे सामंजस्य बिठाना जरूरी है। हमें लास्ट ओवर में बस एक हिट की जरूरत थी। हमारी नसों को शांत रहना बहुत महत्वपूर्ण था।
Vice-captain @surya_14kumar remained unbeaten in a tricky chase and bagged the Player of the Match award as #TeamIndia registered a 6-wicket victory in Lucknow 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/p7C0QbPSJs#INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/LScLxZaqfq
— BCCI (@BCCI) January 29, 2023
इससे पहले कि हम विजयी रन बना पाते, हार्दिक आए और मुझसे कहा कि ‘तुम इस गेंद पर फिनिश करने जा रहे हो’, इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। सूर्या ने इस मैच में अलग तरह से बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर हो गई हैं। अब फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: