IND vs NZ: 'मैं कप्तान के तौर पर मैच्योर'....मैच से पहले कप्तान धवन ने टीम के खिलाड़ियों को दी ये चेतावनी
Edited By Bhoopendra Rai

Shikhar Dhawan
Edited By Bhoopendra Rai

Shikhar Dhawan
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नंवबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। सीरीज से ठीक पहले धवन ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया है, जो खिलाड़ी बढ़िया करेगा और जो भी फैसला टीम के हित में होगा उसे लेने से वह हिचकिचाएंगे नहीं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कप्तान शिखर धवन ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं कप्तान के तौर पर मैच्योर हो गया हूं और कड़े फैसले ले सकता हूं। वो दिन गए जब मैं बड़े फैसले लेने से हिचकिचाता था। अब मैं ऐसे फैसले लेने से नहीं हिचकिचाता, जो किसी खिलाड़ी को अच्छे न लगे और टीम के हित में हों।’
शिखर धवन ने आगे कहा कि ‘समय के साथ मेरी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे भी मौके आते थे, जब मैं किसी गेंदबाज के प्रति सम्मान दिखाते हुए उसे अधिक ओवर दे देता था, लेकिन अब मैं परिपक्व हो गया हूं और अगर किसी को बुरा भी लगे तब भी मैं वह फैसला करूंगा। जिससे टीम को फायदा पहुंचे।’
टीम इंडिया की कप्तान मिलने और लीडरशिप पर बात करते हुए शिखर धवन ने कहा कि बैलेंस बनाए रखना और खिलाड़ियों का भरोसा जीतना अहम है। मैं बहुत कम दबाव महसूस करता हूं, अपने आसपास का माहौल खुशनुमा रखता हूं।’
पहला मैच- 25 नवंबर 2022- सुबह 7 बजे
दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।
केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: