IND vs NZ ODI: इस तरह देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ 3rd ODI Live Updates
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ 3rd ODI Live Updates
नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी 20 सीरीज के बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे से वनडे सीरीज शुरू होगी। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। टॉस सुबह 6.30 बजे से होगा। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों के पास कुछ तरीके होंगे, जिन्हें यहां शेयर किया जा रहा है…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर होगा, लेकिन टाटा स्काई, वीडियोकॉन, डिश या अन्य डीटूएच इस्तेमाल करने वाले लोगों को यह दिखाई नहीं देगा। इसे दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर सिर्फ dd free dish इस्तेमाल करने वाले दर्शक ही देख सकेंगे।
https://twitter.com/BCCI/status/1595771720262033409
T20 सीरीज के लिए दर्शकों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई थी क्योंकि वे अपने डीटूएच पर दूरदर्शन या डीडी स्पोर्ट्स लगाकर देख रहे थे, लेकिन उन्हें यहां मैच दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए यदि आपको टीवी पर ये मैच देखना है तो या तो dd free dish होनी चाहिए या स्मार्ट टीवी या फायर स्टिक के साथ आने वाले अमेजन प्राइम की मेंबरशिप लेनी होगी।
https://twitter.com/ddsportschannel/status/1595742194656501760
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम पर देखी जा सकेगी। कुछ मोबाइल कंपनियों ने अपने प्लांस के साथ अमेजन प्राइम की फ्री मेंबरशिप ऑफर की है। ऐसे में यदि आप नया रिचार्ज कराना चाहते हैं तो यहां दिए जा रहे कुछ प्लांस अपना सकते हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1595604634865106944
Vi 499 और 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान में अमेजन प्राइम का कॉम्प्लिमेंट्री ईयर शामिल है। वहीं प्रीपेड के साथ 501, 701 और 1101 रुपये के प्लान के साथ आएगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1595688925363720192
एयरटेल के प्रीपेड प्लान की कीमत 699 रुपये 56 दिनों के लिए और 999 रुपये 84 दिनों के लिए है। एयरटेल पोस्टपेड प्लान 1 साल की अमेज़न प्राइम मेंबरशिप के साथ उपलब्ध हैं।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1595771721033740288
जियो के पोस्टपेड प्लान एक साल के लिए अमेजu प्राइम के साथ आते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: