IND vs ENG: 172 होता टीम इंडिया का स्कोर, लेकिन चौका ठोक आउट हो गए हार्दिक पांड्या, देखें वीडियो

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG Hardik Pandya

T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG Hardik Pandya

नई दिल्ली: एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या के बल्ले ने ऐसी तबाही मचाई कि दुनिया दंग रह गई। टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में हार्दिक ने विस्फोटक पारी खेल हाहाकार मचा दिया। एक के बाद एक बेहतरीन शॉट खेलकर हार्दिक ने बार-बार गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचा दिया। उन्होंने 33 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के ठोक 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 63 रन कूट डाले। पांड्या ने जॉर्डन-वोक्स की यॉर्कर गेंदों पर ऐसे करारे छक्के कूटे कि क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

172 हो सकता था टीम का स्कोर

हार्दिक उस वक्त मैदान में आए जब टीम इंडिया थोड़ी खतरे में दिख रही थी और 150 रन बनाना भी थोड़ा मुश्किल लग रहा था, लेकिन हार्दिक ने हार्डकोर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 168 रन पर पहुंचा दिया। हालांकि टीम का स्कोर 172 रन हो सकता था।

विज्ञापन

अच्छा फिनिश करना चाह रहे थे, लेकिन…

दरअसल पांड्या क्रिस जॉर्डन की चौथी गेंद पर छक्का, पांचवीं पर चौका ठोक जोश से भर गए। वह टीम के लिए अच्छा फिनिश करना चाह रहे थे। जैसे ही आखिरी गेंद आई पांड्या थोड़ा पीछे हटे और डीप स्क्वेयर लेग की ओर करारा चौका ठोक डाला, लेकिन ये क्या! हार्दिक अनलकी रहे और उनका पैर स्टंप्स से जा टकराया। इस तरह वह आखिरी बॉल पर हिटविकेट हो गए। पांड्या ने अपनी तूफानी पारी से ​क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। उन्होंने पैक्ड स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रशंसकों को अपनी तूफानी पारी से रोमां​चित किया।

विज्ञापन

इंटरनेशनल ईनिंग की लास्ट बॉल पर हिटविकेट

इसके साथ ही हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल मैच की किसी ईनिंग में लास्ट बॉल पर हिटविकेट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ