IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन, हैदराबाद टेस्ट के बाद सुनाई सजा

ICC Punished Jasprit Bumrah Breaching Code of Conduct: भारतीय क्रिकेट टीम के पेसर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आईसीसी द्वारा एक्शन लिया गया।

IND vs ENG ICC Punished Jasprit Bumrah Breaching Code Of Conduct

IND vs ENG ICC Punished Jasprit Bumrah Breaching Code Of Conduct (Image- X)

ICC Punished Jasprit Bumrah Breaching Code of Conduct: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह के ऊपर आईसीसी ने एक्शन लिया है। आईसीसी द्वारा बुमराह के ऊपर हैदराबाद टेस्ट में हुए एक मामले में सजा सुनाई गई है। इस मामले में बुमराह को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का दोषी पाया गया है। उन्हें आईसीसी के संविधान के अनुच्छेद 2.12 के तहत दोषी पाया गया। फील्ड अंपायर्स द्वारा मैच रेफरी को की गई शिकायत पर यह फैसला आईसीसी ने सुनाया है। पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के लिए डबल झटका है।

विज्ञापन

क्यों दोषी पाए गए बुमराह?

आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी मिली। इसमें बताया गया कि बुमराह को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट में मौजूद अनुच्छेद 2.12 के मामले सजा सुनाई। इसके तहत अगर कोई खिलाड़ी किसी भी अन्य खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर या मैच रेफरी समेत किसी भी व्यक्ति के साथ गलत तरह से फिजिकल कॉन्टैक्ट करता है तो उसे दोषी पाया जाता है। बुमराह को रन लेते वक्त ओली पोप के रास्ते में आने पर सजा मिली।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

यह पूरा मामला हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान देखने को मिली। इंग्लैंड की पारी का 81वां ओवर जारी था और उसी वक्त ओली पोप क्रीज पर टिके थे। रन लेते वक्त बुमराह ओली पोप के बीच में आए और आपस में दोनों टकराए। इस टकराव को अनुचित फिजिकल कॉन्टैक्ट कहा गया।

विज्ञापन

बुमराह को मिली ये सजा

अब अगर सजा की बात करें तो ऐसे मामले में अक्सर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगता है और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं। इसके अलावा आईसीसी फटकार भी लगाती है। हालांकि, बुमराह पिछले 24 महीने में पहली बार दोषी पाए गए हैं तो उन्हें एक ही डिमेरिट अंक मिला है। वहीं बुमराह ने मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने इन आरोपों को स्वीकारा है। इसी कारण इस मामले पर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ