कौन है वो अंपायर, जिसने कोहली के शतक के लिए बॉल को नहीं दिया वाइड, श्रद्धा कपूर ने ऑफर किए थे बादाम

Umpire Richard Kettleborough Wide Ball IND vs BAN: अंपायर रिचर्ड केटलबोरो अपने एक फैसले की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

IND vs BAN: Who is Umpire Richard Kettleborough Wide Ball Controversy Virat Kohli Century

IND vs BAN: Who is Umpire Richard Kettleborough Wide Ball Controversy Virat Kohli Century

Umpire Richard Kettleborough Wide Ball IND vs BAN: टीम इंडिया का कोई मैच हो और विराट कोहली पर चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, लेकिन गुरुवार को किंग कोहली के साथ ही एक ऐसे शख्स की भी चर्चा होने लगी, जिसने भारत के खिलाफ कभी विवादित फैसला दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं अंपायर रिचर्ड केटलबोरो की…दरअसल, अंपायर मैच के आखिरी क्षणों में अपने एक फैसले की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

केटलबोरो ने नहीं दिया बॉल को वाइड

जब विराट कोहली 97 रन बनाकर खेल रहे थे तब 42वें ओवर में पहली बॉल को रिचर्ड केटलबोरो ने वाइड करार नहीं दिया। फैंस का कहना है कि रिचर्ड विराट कोहली की सेंचुरी देखना चाहते थे। ऐसे में अगर वे बॉल को वाइड करार दे देते कोहली की पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता था क्योंकि इससे स्कोर बराबर हो जाता और इसके बाद अगर एक और बॉल वाइड दे दी जाती तो विराट 97 रन पर ही नाबाद रह जाते। आखिरकार कोहली ने छक्का ठोक अपने वनडे करियर की 48वीं सेंचुरी भी पूरी कर ली और टीम इंडिया को मैच भी जिता दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/1m_lucifer45/status/1715054776038371780

कौन हैं रिचर्ड केटलबोरो

50 साल के रिचर्ड केटलबोरो इंग्लैंड के क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए के 21 मुकाबले खेले हैं। 2006 में उन्हें अंपायरों की ईसीबी लिस्ट में शामिल किया गया था। उन्होंने 2009 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी- 20 में इंटरनेशनल अंपायरिंग की शुरुआत की थी। वे 2011 में भारत में विश्व कप के लिए 18 अंपायरों के पैनल में थे। उसी साल उन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में प्रमोट किया गया। केटलबोरो 2013 में ICC का अंपायर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने ऑफर किए थे बादाम

दरअसल, डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान थर्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे रिचर्ड केटलबोरो ने शुभमन गिल को विवादास्पद तरीके से आउट दे दिया था। कैमरन ग्रीन ने एक हाथ से गिल का कैच लिया, जिसमें बॉल जमीन से टच होती नजर आई, लेकिन कई रीप्ले देखने के बाद गिल को आउट दे दिया। गिल को आउट देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने विवादित फैसले के लिए रिचर्ड केटलबोरो की आलोचना की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कटाक्ष किया और उन्हें बेहतर निर्णय लेने के लिए बादाम ऑफर किए थे। जानकारी के लिए बता दें कि रिचर्ड केटलबोरो को आप भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी देख चुके हैं। जब धोनी को रनआउट करार दिया गया, तब रिचर्ड ने ही थर्ड अंपायर की ओर निर्णय लेने का इशारा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ