IND vs BAN: 'टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास देश के लिए खेलने का जज्बा ही नहीं'- इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

IND vs BAN Former cricketer Madan Lal

IND vs BAN Former cricketer Madan Lal

IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज 2-0 से गंवा चुकी है। तीसरा मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश के हाथों सीरीज हारने से टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर
मदन लाल ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

मदन लाल ने दिया ये बड़ा बयान

मदन लाल के अनुसार, खिलाड़ी या तो थके हुए हैं या तो उनके पास उस जज्बे की कमी है। उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘निश्चित तौर पर भारतीय टीम सही दिशा में नहीं जा रही है। मैंने टीम में वो जोश और जज्बा नहीं देखा है। ये भारत की टीम लग ही नहीं रही है। अपने देश की तरफ से खेलने का जज्बा खिलाड़ियों के अंदर दिख ही नहीं रहा है। या तो खिलाड़ी काफी थक चुके हैं या फिर कोई और बात है। ये काफी चिंता की बात है।’

विज्ञापन

1983 के विश्व कप फाइनल के हीरो थे मदन लाल

मदन लाल ने 1983 में टीम इंडिया के विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में 3 विकेट लेकर भारत की जीत के हीरो बने थे।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी बेहद कमजोर

दरअसल, अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन टीम इंडिया की तैयारी उतनी बेहतर नजर नहीं आ रही है, जिसके लिए वह जानी जाती है। भारतीय टीम को लगातार वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

लगातार चोट से जूझ रही है टीम इंडिया

दरअसल, टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेदंबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से काफी समय से बाहर चल रहे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा भी चोट का शिकार हैं, इसके अलावा शमी को भी बांग्लादेश दौरे से ठीक पहले चोट लगी है, इसके बाद अब कप्तान रोहित शर्मा और दीपक चाहर भी इंजरी का शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ