IND vs BAN: Kuldeep Yadav के जाल में ऐसे फंसते गए बांग्लादेश के 5 खिलाड़ी, देखें VIDEO

IND vs BAN 1st test live Kuldeep Yadav took 5 wickets

IND vs BAN 1st test live Kuldeep Yadav took 5 wickets

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चाय तक टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 140 रन बना चुकी है। इस तरह भारत की कुल बढ़त 400 के पार हो गई है। शुभमन गिल शतक और चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक के करीब हैं।

विज्ञापन

कुलदीप ने ऐसे चटकाए बांग्लादेश के विकेट

इस खबर में हम आपके लिए कुलदीप यादव द्वारा लिए गए पांच विकेटों का एक पूरा वीडियो लेकर आए हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह बांग्लादेश के खिलाड़ी कुलदीप की फिरकी में फंसते गए। उन्होंने मुश्फिकर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन को आउट किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुलदीप ने लिए 5 विकेट

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन के स्कोर पर समेटा। कुलदीप यादव भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज के खाते में तीन, जबकि उमेश यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

विज्ञापन

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया ने पहली पहली पारी में 404 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन पर आल आउट कर दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 254 रन की बढ़त हासिल कर ली हैं। अब टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ