IND vs AUS: 'ऑस्ट्रेलिया बनाएगा 450, भारत 65 पर ऑलआउट', स्टार क्रिकेटर की भविष्यवाणी Viral

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। इससे भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है।

IND vs AUS World Cup 2023 Final Mitchell Marsh Prediction India all out 65 Runs

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।

विज्ञापन

IND vs AUS Prediction: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले एक स्टार क्रिकेटर की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्टार ने विश्व कप से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। खिलाड़ी ने आगे कहा कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 450 रन बनाएगा, इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 65 रनों पर ऑलआउट हो जाएगी। स्टार खिलाड़ी की यह भविष्यवाणी चौंकाने वाली है।

विज्ञापन

‘ऑस्ट्रेलिया 385 रन से जीतेगा फाइनल’

आपको बता दें कि यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श ने आईपीएल के दौरान किया था। मार्श ने 2023 आईपीएल सीजन के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित पॉडकास्ट शो पर बोलते हुए यह भविष्यवाणी की थी। मार्श ने भविष्यवाणी की थी कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भारत से भिड़ेगा। मार्श ने आगे कहा था कि फाइनल में भारत को सिर्फ 65 रन पर रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया 385 रन से जीतेगा।

विज्ञापन

भारत तोड़ देगा ऑस्ट्रेलिया का बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल मार्श की एक भविष्यवाणी तो पहले ही सच हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बना चुका है, ऐसे में भारतीय फैंस को डर सता रहा है कि कहीं मिचेल की दूसरी भविष्यवाणी भी सच न साबित न हो जाए। बता दें कि भारत इस विश्व कप अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। ऐसे में भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हरा देता है, तो आईसीसी विश्व कप मैच में लगातार सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन जाएगी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ