IND vs AUS: वनडे सीरीज जीतने के बाद गदगद हुए Steve Smith, बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

Steve Smith Registers Unwanted Record With Four Ducks in Year in India

Steve Smith Registers Unwanted Record With Four Ducks in Year in India

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कंगारुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। ये 2019 के बाद पहली बार है जब भारतीय टीम अपने देश में कोई द्विपक्षीय सीरीज हारी हो। इस विशाल जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ गदगद नजर आए।

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद कही ये बात

इस खास जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा भी समाप्त हो गया। इस दौरे के अंत से स्टीव स्मिथ खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि ‘ये बेहद ही आनंद देने वाला दौरा था। दिल्ली टेस्ट मैच के बाद हमनें जो वापसी की वह बेहद शानदार थी। हमनें अपना बेस्ट क्रिकेट तो नहीं खेला लेकिन जीत की लाइन के पार जाने के लिए काफी था।’

विज्ञापन

वहीं चेन्नई में खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भी वे खुश नजर आए और उन्होंने स्पिनर्स की शानदार गेंदबाजी को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा कि – ‘ ये विकेट बिल्कुल ही अलग था, हमनें बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया हालांकि आखिरी के बल्लेबाजों ने स्कोर को आगे बढ़ाया। वहीं स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की और इसे देखना मनमोहक था।’

विज्ञापन

मैच का लेखा -जोखा

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रनों का टारगेट दिया। 270 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने 54 और हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने चार विकेट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ