'SKY मेरे बाप हैं' सूर्यकुमार यादव से मार खाने के बाद कैमरून ग्रीन का Video वायरल

IND vs AUS 'SKY is my Dad' Cameron Green old video viral after Suryakumar Yadav Stunning Knock

IND vs AUS 'SKY is my Dad' Cameron Green old video viral after Suryakumar Yadav Stunning Knock

India vs Australia 2nd ODI Cameron Green Video Viral Suryakumar Yadav: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का ‘जलजला’ आया। सूर्या ने कैमरून ग्रीन के एक ओवर में लगातार 4 छक्के ठोक डाले।

विज्ञापन

सूर्या का ये तूफान देख दर्शकों की नसों में रोमांच भर गया। कैमरून ग्रीन के लिए ये काफी खराब दिन रहा। उन्होंने 10 ओवर में 2 विकेट लेकर कुल 103 रन लुटाए। इस बीच सूर्या और कैमरून ग्रीन के बीच का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें ग्रीन सूर्या को ‘बाप’ कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Sky is my dad

ये वीडियो आईपीएल के दौरान एक कार्यक्रम का है। जहां सूर्या और कैमरून ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए मंच साझा किया था। ग्रीन इस दौरान कहते हुए नजर आते हैं- “If you’re bad, Sky is my dad”
“अगर तुम बुरे हो, तो सूर्या मेरे पापा हैं।”

विज्ञापन

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1705922026500976701?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705922026500976701%7Ctwgr%5Eb6dcc8c8a51cb3c4d891565b55390270fab76c61%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Faustralia-tour-of-india-2023%2Findia-vs-australia-sky-is-my-dad-cameron-greens-old-video-is-viral-after-suryakumar-yadavs-fiery-knock-4419596

https://twitter.com/daylightsq/status/1705917631801557152

विज्ञापन

ग्रीन ने MI के लिए किया था शानदार प्रदर्शन 

ग्रीन का ये पुराना वीडियो सूर्यकुमार यादव की ओर से तबाही मचाने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पिछले साल ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन ने इस दौरान गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 452 रन जड़े।

विज्ञापन

जिसमें 100 रनों की नाबाद पारी शामिल रही। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट चटकाए। आईपीएल में एक ही टीम के लिए खेलने वाले ग्रीन और सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है। सूर्या की तूफानी पारी के बाद इस वीडियो पर फैंस जमकर मजे लेते नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ