IND vs AUS: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, 46.60 की एवरेज वाले बल्लेबाज का खेलना संदिग्ध

IND vs AUS ODI Shreyas Iyer

IND vs AUS ODI Shreyas Iyer

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट खेलने के बाद 17 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण है। इस बीच टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। श्रेयस अय्यर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलना संदिग्ध हो गया है। मध्य क्रम के बल्लेबाज पीठ में दर्द के चलते पहली पारी में नहीं खेल सके। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है।

मेडिकल टीम कर रही है निगरानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मोटेरा टेस्ट के चौथे दिन कहा कि मेडिकल टीम अय्यर की निगरानी कर रही है। उसके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में श्रेयस की भाग लेने की संभावनाओं को देखा जाएगा। रविवार सुबह बीसीसीआई के बयान में कहा- “श्रेयस अय्यर ने तीसरे दिन के खेल के बाद अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की। वह स्कैन के लिए गए हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।” क्रिकबज के अनुसार, स्कैन के परिणाम सही नहीं हैं। अय्यर विशेषज्ञ से इलाज लेंगे और उन्हें आगे के परीक्षणों से गुजरना होगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1634775964084232193

बाद में होगी घोषणा

अय्यर के बारे में अहमदाबाद में मौजूद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। वे एकदिवसीय टीम में बल्लेबाज को बनाए रखने या रिप्लेसमेंट की घोषणा करने के बारे में फैसला करेंगे। उनके सोमवार को टेस्ट खत्म होने के बाद मीटिंग करने की उम्मीद है। अय्यर का दर्द शनिवार शाम को शुरू हुआ, जब वह तीसरे दिन स्टंप्स के बाद नॉक करने गए थे। इस नॉक के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने दर्द की शिकायत की। पीठ की ऐंठन गंभीर थी। परिस्थिति की मांग होने पर भी वह बल्लेबाजी नहीं कर सकते थे।

विज्ञापन

अय्यर ड्रेसिंग रूम में नहीं थे

जानकारी के अनुसार, चौथे दिन के खेल के दौरान अय्यर ड्रेसिंग रूम में नहीं थे। वह मेडिकल टीम के साथ थे और अपना स्कैन करवा रहे थे। उनकी पीठ में दर्द एक बार-बार होने वाली समस्या रही है जिसने पहले उन्हें नागपुर में पहले टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रखा था। अय्यर का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि वनडे में उनका औसत 46.60 है। वह अब तक 42 मैचों में 1631 रन ठोक चुके हैं। जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ