IND vs AUS: क्या बीमारी में खेल रहे थे विराट कोहली? अक्षर पटेल ने दिया ये बयान

IND vs AUS Virat Kohli Axar Patel

IND vs AUS Virat Kohli Axar Patel

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 186 रन की पारी खेल बड़ा धमाका किया। उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 571 का स्कोर बनाया। विराट ने टेस्ट में शतक ठोकने के लिए तीन साल का इंतजार खत्म किया। अपनी पारी के बाद कोहली को दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों से तारीफ मिली, लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने स्टार बल्लेबाज के बारे में एक खुलासा कर दिल जीत लिया। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर बताया कि कोहली रविवार को मैदान पर उतरते समय बीमार थे। उन्होंने लिखा- इस धैर्य के साथ बीमारी से खेलना, मुझे हमेशा प्रेरणा देता है।

ऐसा नहीं लग रहा था कि वह बीमार हैं

हालांकि अनुष्का का पोस्ट सामने आने के बाद कोहली के साथ 79 रन बनाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने कोहली के बारे में बड़ा बयान दिया है। अक्षर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या कोहली अपनी पारी के दौरान बीमार थे। इस सवाल पर अक्षर ने हंसते हुए कहा- मुझे नहीं पता। जिस तरह से वह विकेटों के बीच दौड़ रहे थे, ऐसा नहीं लग रहा था कि वह बीमार हैं! अक्षर ने आगे कहा- इतने गर्म मौसम में उन्होंने इतनी बड़ी साझेदारी की और इतनी अच्छी दौड़ लगाई। उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आया।’

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1634874697438339073?cxt=HHwWgoCxkYP4nrAtAAAA

मैं बल्ले से योगदान देकर अच्छा महसूस कर रहा हूं

इस दौरान अक्षर ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- “मैं बल्ले से योगदान देकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं हिट कर सकता हूं।” मैं पहले टेस्ट को फॉलो कर बल्ले से अपनी क्षमता के बारे में थोड़ी जानकारी हासिल कर रहा हूं।”

ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता था

अहमदाबाद में अक्षर ने कुछ शानदार स्ट्रोक खेले। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में छक्के ठोके। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी के विशेष निर्देश दिए गए थे, अक्षर ने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मेरी कोई तय भूमिका नहीं थी। बस ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता था।” इस पिच पर अक्षर का मानना ​​था कि बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान हो जाएंगी। उन्होंने कहा- क्रीज पर एक बार जब आप एडजस्ट कर लेते हैं, तो फिर भी इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ