IND vs AUS: बदल गया मैच का वेन्यू; अब दूसरे मैदान पर होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

IND vs AUS Match Schedule Venue Change Fourth T20I Likely to Shift From Nagpur to Raipur

IND vs AUS Match Schedule Venue Change Fourth T20I Likely to Shift From Nagpur to Raipur

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। पर इस वर्ल्ड कप के बाद भी इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। टूर्नामेंट खत्म होने के चार दिन बाद ही 23 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। अब इस सीरीज के शेड्यूल में दोबारा एक बड़े बदलाव की जानकारी मिली है। इस सीरीज के अब एक और मुकाबले के वेन्यू को बदलने की जानकारी सामने आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेली जाएगी।

कहां शिफ्ट हुआ मुकाबला?

पहले जहां चुनाव के कारण हैदराबाद में होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले को बेंगलुरु शिफ्ट करने की जानकारी मिली थी। तो अब एक और मुकाबले का वेन्यू बदल कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नई सौगात मिलने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की खास पैरवी पर रायपुर को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के चौथे टी20 की मेजबानी मिली है। पहले यह मुकाबला नागपुर में 1 दिसंबर को खेला जाना था। अब इसे रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में शिफ्ट करने का इनपुट सामने आया है।

विज्ञापन

हालांकि, अभी बीसीसीआई की तरफ से इस पर ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में 9 नवंबर को जानकारी मिली थी कि हैदराबाद में 3 दिसंबर को होने वाला मुकाबला चुनाव के कारण बेंगलुरु में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी बीसीसीआई की तरफ से इन दोनों शिफ्टिंग पर आधिकारिक सूचना का इंतजार है। साथ ही अभी इस सीरीज के लिए स्क्वॉड भी नहीं जारी किया गया है। पर रिपोर्ट के अनुसार सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। क्योंकि रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वहीं हार्दिक पांड्या चोटिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20- 23 नवंबर (विशाखापट्टनम)
  • दूसरा टी20- 26 नवंबर (तिरुवनंतपुरम)
  • तीसरा टी20- 28 नवंबर (गुवाहाटी)
  • चौथा टी20- 1 दिसंबर (रायपुर) पहले नागपुर में होना था
  • पांचवा टी20- 3 दिसंबर (बेंगलुरू) पहले हैदराबाद में होना था

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ