W W W W W... Todd Murphy ने तोड़ डाला 66 साल पुराना ये अनोखा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले 22 साल के युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने 5 विकेट लेकर 66 साल पुराना एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत के खिलाफ टॉप 4 बल्लेबाजों को आउट करने वाले टॉड मर्फी दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर क्या है 66 साल पुराना ये अनोखा रिकॉर्ड, जिसे तोड़कर टॉड मर्फी ने कमाल किया है। दरअसल, मर्फी ने भारतीय पारी के पहले चार विकेट चटकाए हैं। ऐसा करके वह अपने देश के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिसने डेब्यू मैच में विरोधी टीम के पहले 4 खिलाड़ियों को आउट किया है।
AUS bowlers on men's Test debut taking their team's first 3 wickets
1892 – Bob McLeod
1902 – Jack Saunders (4)
1957 – Ian Meckiff (4)
2023 – TODD MURPHY— Swamp (@sirswampthing) February 10, 2023
टॉड मर्फी से पहले 1902 में जैक सॉन्डर्स और 1957 में इयान मैकिफ ये कमाल कर चुके हैं। दोनों ने 4-4 विकेट लिए थे। इसके बाद से ही इस रिकॉर्ड को कोई गेंदबाज तोड़ नहीं पाया था, लेकिन 66 साल बाद मर्फी 2023 में भारत के खिलाफ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। खास बात ये है कि ऐसा करने वाले वह पहले स्पिन गेंजबाज भी बन गए हैं।
1892 – बॉब मैकलियोड
1902 – जैक सॉन्डर्स (4)
1957 – इयान मैकिफ (4)
2023 – टॉड मर्फी (5*)
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन टॉड मर्फी ने कमाल किया। उन्होंने खबर लिखे जाने तक 31 ओवर फेंके और 78 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 ओवर मेडन भी डाले। उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और श्रीकर भरत को आउट किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: