IND vs AUS: गेंद से नहीं बल्ले से मचाया Axar Patel ने गदर, इस तरह पूरा किया अर्धशतक
Edited By Arpit Pandey

axar patel scored a brilliant half century watch video
Edited By Arpit Pandey

axar patel scored a brilliant half century watch video
IND vs AUS: पहले टेस्ट में टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से धमाल मचाया है। अक्षर ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह टेस्ट मैचों में दूसरा अर्धशतक है।
अक्षर पटेल ने 9 टेस्ट मैचों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया है। अक्षर ने शानदार बैटिंग करते हुए 8 चौके लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक बनाया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर शानदार पाटनर्रशिप की। जिससे टीम इंडिया पहले टेस्ट में फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
5️⃣0️⃣ for @akshar2026 👍🏻
Superb knock lower down the order to further extend the lead to 1️⃣3️⃣7️⃣ for #TeamIndia 👏🏻👏🏻
Live – https://t.co/edMqDi4dkU #INDvAUS @mastercardindia pic.twitter.com/EmOpW6QCYR
— BCCI (@BCCI) February 10, 2023
अक्षर पटेल ने इस अर्धशतक के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 9वें नंबर पर आकर अर्धशतक बनाया। बता दें कि अक्षर पटेल ने 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे, जिसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया।
अक्षर पटेल को इस मैच में बतौर ऑलराउंडर खिलाया गया था। जहां उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया। अक्षर को भले ही पहली पारी में विकेट नहीं मिले। लेकिन उन्होंने एक छोर से कंगारू बल्लेबाजों को बांधकर रखा। अक्षर ने 10 ओवर में 28 रन दिए, जिसमें उन्होंने 3 मेडन भी निकाले। अक्षर की कसी बॉलिं से अश्विन और जडेजा ने शानदार बॉलिंग करते हुए कंगारू बल्लेबाजों का आउट कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: