IND vs AUS: '8 महीने बाद...', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रवींद्र जडेजा ने दिया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs AUS ODI Ravindra Jadeja
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs AUS ODI Ravindra Jadeja
नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में जहां एक ओर टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर 108 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 91 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 75 रन जड़े। वहीं दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया।
जडेजा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस दौरान कहा- मैं 8 महीने बाद एकदिवसीय क्रिकेट खेल रहा हूं, इसलिए मैं जल्द से जल्द प्रारूप में ढलने की कोशिश कर रहा था। सौभाग्य से गेंद से मुझे कुछ विकेट मिले। जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मैं केएल के साथ साझेदारी करना चाह रहा था। मुझे पता था कि टोटल छोटा था, लेकिन फिर भी हमें इसका पीछा करना था।
1⃣ Brilliant catch
2⃣ Wickets
4⃣5⃣* RunsFor his superb all-round performance, @imjadeja bags the Player of the Match award as #TeamIndia beat Australia in the first #INDvAUS ODI 🙌 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BAvv2E8K6h @mastercardindia pic.twitter.com/xaPDmpRX0p
— BCCI (@BCCI) March 17, 2023
#TeamIndia go 1⃣-0⃣ up in the series! 👏 👏
An unbeaten 1⃣0⃣8⃣-run partnership between @klrahul & @imjadeja as India sealed a 5⃣-wicket win over Australia in the first #INDvAUS ODI 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/BAvv2E8K6h @mastercardindia pic.twitter.com/hq0WsRbOoC
— BCCI (@BCCI) March 17, 2023
जडेजा ने आगे कहा- हम टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन वनडे की लाइन और लेंथ टेस्ट क्रिकेट से अलग है। आपको इसके लिए अपनी लंबाई और गति में बदलाव करना होगा। मैं अच्छे एरिया में गेंदबाजी करना चाह रहा था और मुझे थोड़ा टर्न भी मिल रहा था। मैं आज करीब 70-80 रन की साझेदारी करना चाह रहा था और वही हुआ। बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था क्योंकि गेंद स्विंग कर रही थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: