IND vs AUS: संजू सैमसन को फिर नहीं मिला मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किए गए नजरअंदाज, फैंस हुए नाराज

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है। इस सीरीज के लिए फिर से संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया है।

IND vs AUS 5 Match T20 Series Team India Squad Sanju Samson not in team

संजू सैमसन।

विज्ञापन

IND vs AUS T20 Series Squad: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी 20 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारत की ओरिजनल टीम को पूरी तरह से बदल दिया है। इस दौरान भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। इन सबके बीच एक बार फिर से भारत के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इससे फैंस काफी नाराज हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नाराज हुए फैंस

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5t20 मैचों का सीरीज होने वाला है। इस सीरीज के लिए उप कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को चुना गया है। इसके अलावा भी कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। फैंस को उम्मीद थी की इस सीरीज में संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा, लेकिन टीम ने एक बार फिर से स्टार खिलाड़ी को अनदेखा कर दिया है। इससे फैंस भड़क उठे हैं। फैंस का कहना है कि संजू को भारतीय टीम बार-बार अनदेखा कर रही है। यह सही नहीं है, संजू भारतीय टीम में खेलने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है।

संजू का टी20 क्रिकेट करियर

संजू सैमसन ने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 24 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी निकली है। सैमसन ने 24 मैच की 21 पारियों में कुल 374 रन बनाए हैं। वह 29 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया गया है। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 133 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। आईपीएल में भी उनके रिकॉर्ड काफी बेहतर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ