IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच धुल जाएगा दूसरा टी20! तिरुवनंतपुरम में मौसम का बुरा हाल

India vs Australia 2nd T20 Thiruvananthapuram Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है।

India vs Australia 2nd T20 Thiruvananthapuram Weather Report

India vs Australia 2nd T20 Thiruvananthapuram Weather Report

IND vs AUS 2nd T20 Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले यहां का मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। खासतौर से क्रिकबज द्वारा मैच से एक दिन पहले ग्रीनफील्ड स्टेडियम की तस्वीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि मैदान पानी से भरा हुआ है। इन दिनों साउथ में बारिश जोरों से हो रही है।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में बारिश से बुरा हाल था। विशाखापट्टनम में खेला गया पहला टी20 भी बारिश के साए में हुआ था लेकिन फिलहाल कोई बाधा नहीं उत्पन्न हुई। अब दूसरा टी20 जो तिरुवनंतपुरम में होना है उसके ऊपर बारिश का भीषण खतरा मंडराने लगा है। अगर मौसम के पूर्वानुमान पर भी नजर डालें तो मैच के दिन भी यहां बारिश जारी रहेगी। वहीं शाम के समय भी बारिश के आसार हैं। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है Weather Report?

Accuweather के मुताबिक अगर मौसम का मिजाज देखें तो तिरुवनंतपुरम में रविवार के मैच डे पर बारिश के बने रहने के आसार हैं। दिन में तकरीबन 55 से 60 प्रतिशत बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। तो शाम के समय भी 20 से 30 प्रतिशत बारिश जारी रहेगी। इतना ही नहीं आज जो मैदान का हाल दिखा है उसके देख कर यह भी लगता है कि बारिश के आसार इस पूर्वानुमान से भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत सीरीज में 1-0 से आगे

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से विशाखापट्टनम में जीता था। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली यह भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। यहां टीम इंडिया की नजरें होंगी कि 2-0 की बढ़त बनाई जाए। दूसरी तरफ कंगारू टीम चाहेगी कि मैच पूरा होगा और वह 1-1 की बढ़त बना पाएं। अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो ऑस्ट्रेलिया के ऊपर ही सीरीज गंवाने का खतरा बढ़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ