---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: क्या रोहित और विराट करेंगे ओपनिंग? टीम इंडिया के सामने बड़ा सवाल, कोहली के आंकडे़ शानदार

India vs Afghanistan T20 Series: भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग के लि 4दावेदार हैं। विराट कोहली का नाम इस पोजीशन के लिए आगे आ रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

India vs Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी सीरीज है। वहीं एक और मायने में यह सीरीज खास है कि रोहित व विराट की 14 महीनों के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी हो रही है। इतना ही नहीं इस टीम का एक अलग ही बैलेंस देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया अपने कई चैंपियन खिलाड़ियों के बिना उतरने वाली है। जबकि दो चैंपियन खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इसलिए अब सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि ओपनिंग जोड़ी क्या होगी? कई लोगों का तो रोहित और विराट के ऊपर मत है।

रोहित और विराट करेंगे ओपनिंग?

वैसे तो भारत के इस स्क्वॉड में रोहित शर्मा बतौर कप्तान उतरेंगे और वह एक शानदार ओपनर हैं यह सभी को पता है। इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। वहीं विराट कोहली भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 इंटरनेशनल में ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं। इसके गवाह विराट कोहली के आंकड़े हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपना एकमात्र शतक भी बतौर ओपनर ही बनाया था। उनका इस पोजीशन पर औसत और स्ट्राइक रेट दोनों शानदार है। विराट वैसे तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं वनडे क्रिकेट में लगातार रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिखे हैं। इसके अलावा जब आखिरी बार रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल खेला था तो उनके साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करते थे। उस टीम में विराट नंबर 3 पर खेलते थे और सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर आते थे। अभी ना सूर्या टीम में हैं जो चोट के कारण बाहर हैं। वहीं राहुल को 14 महीनों से टी20 इंटरनेशनल स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। यही कारण है कि कई नए बदलाव दिख सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास यशस्वी जायसवाल भी बतौर ओपनर मौजूद हैं। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खुद को बतौर ओपनर साबित किया है।

---खबर नीचे जारी है---

विराट कोहली के आंकड़े शानदार

विराट कोहली के आंकड़े टी20 इंटरनेशनल में शानदार हैं। उन्होंने भारत के लिए 9 पारियों में शुरुआत की है। उन्होंने इस दौरान 50 से ऊपर की औसत से 400 रन बनाए हैं। इस पोजीशन पर उनके बल्ले से दो अर्धशतक और एक शतक निकले हैं। उन्होंने इसी पोजीशन पर अपना शतक लगाया था। उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला शतक था। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, अफगानिस्तान सीरीज में हिटमैन रच सकते हैं इतिहास

यह भी पढ़ें- दिल्ली की टीम ने लिया बड़ा एक्शन, चैंपियन खिलाड़ी को कप्तानी से हटाया

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 08, 2024 10:00 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola