Women’s T20 World Cup 2023: पहले मैच में हुआ बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी मात

Women's T20 World Cup 2023 SL-W vs BAN-W

Women's T20 World Cup 2023 SL-W vs BAN-W

ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। विश्वकप का पहला मैच 10 फरवरी 2023 को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में टी20 में नंबर 8 रैंकिंग पर मौजूद श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए अफ्रीका को मात्र 3 रनों से मात दे दी। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 ही रन बना सकी और हार का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमारी अट्टापट्टू ने खेली तूफानी पारी

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस लो स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही हालांकि बाद में कप्तान चमारी अट्टापट्टू और विशमी गुणरत्ने की 86 रनों की साझेदारी ने टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अट्टापट्टू ने 50 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 68 तो गुणरत्ने ने 35 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।

इनोका रणवीरा ने झटके 3 विकेट, अफ्रीका को अंतिम समय पर मिली हार

129 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम ने निरंतर अंतराल में विकेट गंवा दिए और टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी 30 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। टीम की तरफ से कप्तान सूने लुईस ने 28 रनों की पारी खेली इसके अलावा सब फेल रहे। वहीं श्रीलंका की तरफ से इनोका रणवीरा ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11: लौरा वोल्वार्ड्ट, तज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजान कप्प, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

विज्ञापन

श्रीलंका प्लेइंग 11 : चमारी अथापथु (c), हर्षिता मदावी, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (wk), ओशादी रणसिंघे, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसूरिया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ