---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: ‘हार्दिक पांड्या को MI का कप्तान बनाना क्रिकेटिंग सेंस..’ पूर्व दिग्गज ने फैंस के भड़कने पर जताई आपत्ति

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के फैसले को संजय मांजरेकर ने बताया सही। फैंस के रिएक्शन को बताया गलत।

---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाकर सभी को चौंकाया है। रोहित शर्मा जो अभी तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देते थे, आईपीएल 2024 में नहीं दिखाई देंगे। जिसके बाद रोहित शर्मा के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

मुंबई इंडियंस के इस फैसले से हर कोई हैरान है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को टीम का कप्तान बनाए जाने पर आपत्ति जाहिर की है, तो वहीं अब कुछ पूर्व क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का सपोर्ट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘हार्दिक पांड्या कप्तानी के लिए ‘Finished Product’ नहीं…,’ पूर्व क्रिकेटर ने MI के नए कैप्टन पर उठाए सवाल

हार्दिक पांड्या को मिला संजय मांजरेकर का साथ

जहां एक तरफ रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से हटाकर हार्दिक पांड्या को बनाने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ा है। तो वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की भी कप्तानी कर चुके हैं और उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना मुझे क्रिकेटिंग सेंस लगता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी रोहित शर्मा को लेकर भावनात्मक रूप से नहीं सोचना चाहिए। हार्दिक एक अच्छा कप्तान है और मुझे ये मुंबई इंडियंस का सही फैसला लगता है।

---विज्ञापन---

गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई वापस आए हार्दिक

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर लिया था। वहीं 15 दिसंबर को फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को नया कप्तान बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को लेकर फैंस का काफी गुस्सा देखने को मिला।

---विज्ञापन---

फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर करके मुंबई इंडियंस के लिए अपना गुस्सा निकाला। यहां तक की कुछ फैंस ने तो मुंबई इंडियंस की जर्सी को ाग लगाकर वीडियो बनाई और फिर शेयर की। इसके अलावा फैंस ने टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी अनफॉलो किया।

First published on: Dec 17, 2023 08:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola