ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित की जगह ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान! गेंद-बल्ले से मचाता है धमाल
Edited By Bhoopendra Rai

Hardik Pandya can become News ODI captain Rohit sharma
Edited By Bhoopendra Rai

Hardik Pandya can become News ODI captain Rohit sharma
ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 के बाद टीम इंडिया का कप्तान बदलने की पूरी उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ओडीआई विश्वकप के बाद वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का भारत के ODI कप्तान के रूप में कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उनकी जगह हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2024 तक भारत की सीमित ओवरों की कप्तानी (India Team Captaincy) संभालेंगे।
इनसाइड स्पोर्ट्स ने न्यूज 18 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि “फिलहाल रोहित शर्मा इस साल विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे, लेकिन हमें आगे क्या करना है, इसके बारे में योजना बनानी चाहिए। बस चीजों के होने का इंतजार नहीं कर सकता और फिर प्रतिक्रिया कर सकता हूं। अगर रोहित 2023 विश्व कप के बाद एकदिवसीय प्रारूप या कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं, तो हमें एक योजना बनाने की जरूरत है।”
और पढ़िए – T20 क्रिकेट में तमीम इकबाल का हाहाकार, तोड़ डाला ब्रैड हॉग-एबी डिविलियर्स और शिखर धवन का रिकॉर्ड
1⃣ Frame
3️⃣ ODI Double centurionsExpect a lot of fun, banter & insights when captain @ImRo45, @ishankishan51 & @ShubmanGill bond over the microphone 🎤 😀 – By @ameyatilak
Full interview 🎥 🔽 #TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/rD2URvFIf9 pic.twitter.com/GHupnOMJax
— BCCI (@BCCI) January 19, 2023
रिपोर्ट्स में अधिकारी के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि ‘बीसीसीआई में लोग पहले से ही स्पष्ट हैं कि सबसे छोटे प्रारूप में भारत का कप्तान कौन है। चयन समिति ने पहले ही एक संदेश भेज दिया है, हार्दिक को उप-कप्तान के रूप में पदोन्नत करते हुए, केएल राहुल को खराब प्रदर्शन के बाद हटा दिया।’
अधिकारी ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘हार्दिक कप्तान के रूप में अच्छा कर रहे हैं। वह युवा हैं और आगे बेहतर ही होंगे। अभी के लिए रोहित के बाद देखे जाने के लिए उनसे बेहतर कोई विकल्प नहीं है। उसे समर्थन दिया जाना चाहिए और एक लंबा समय दिया जाना चाहिए।’
आपको बता दें कि फिलहाल रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं। हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन ऑलराउंड हैं, जो गेंद और बल्ले के साथ मैच का रूख मोड़ सकते हैं।
अगर हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 11 टेस्ट में 532 रन बनाने के साथ 17 विकेट लिए हैं। 69 वनडे में पांड्या ने 1464 रन बनाए हैं और 65 विकेट लिए हैं। वहीं टी 20 में पांड्या 84 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 1205 रन बनाने के साथ ही 64 विकेट झटके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: