ENG vs NED Analysis: इंग्लैंड को लगातार 6 हार के बाद मिली जीत, Semifinal की रेस से अब 4 टीमें बाहर

ENG vs NED, World Cup 2023: इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रनों से करारी शिकस्त दी है।

ENG vs NED World Cup 2023 England Beats Netherlands

ENG vs NED World Cup 2023 England Beats Netherlands

ENG vs NED, World Cup 2023: इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर अपनी दूसरी जीत इस टूर्नामेंट में दर्ज की है। इंग्लिश टीम लगातार छह हार के बाद यह मुकाबला जीती है। इंग्लैंड की जीत से अब कुल चार टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। यानी बचे हुए तीन स्थानों के लिए अब रेस में सिर्फ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम बची है।

विज्ञापन

इंग्लैंड को बड़ा फायदा

इंग्लैंड की टीम अब सेमीफाइनल की रेस में तो फिलहाल नहीं है लेकिन इस जीत से उसकी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उम्मीदें फिर से ताजा हो गई हैं। इंग्लैंड ने सीधे 10वें से सातवें स्थान पर छलांग लगा दी है। इस मैच को इंग्लिश टीम ने 160 रनों से जीता है। पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए थे। जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम 37.2 ओवर में 179 रन बनाकर ही सिमट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी में बेन स्टोक्स ने 108 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड मलान ने 87 और क्रिस वोक्स ने 51 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में बास डी लीड ने 3 और आर्यन दत्ता व वान बीक को 2-2 सफलताएं मिलीं। 340 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई थी। अंत में टीम 179 रन बनाकर ही सिमट गई। इंग्लैंड के लिए स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला। मोईन अली व आदिल रशीद ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। डेविड विली को भी दो सफलताएं मिलीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ