CSK vs LSG: चेपॉक में MS Dhoni ने ठोके बैक-टू बैक छक्के, IPL में अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

CSK vs LSG MS Dhoni completes 5000 runs in IPL
Edited By Bhoopendra Rai

CSK vs LSG MS Dhoni completes 5000 runs in IPL
CSK vs LSG: आईपीएल 2023 के छठवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 217 रन बनाए हैं। लखनऊ को मुकाबला जीतने के लिए 218 रन बनाने होंगे। इस मुकाबले में सीएसके के लिए धोनी ने 20वें ओवर में बैक टू बैक 2 छक्के लगाए। 8 रन बनाते हुए धोनी ने आईपीएल में बड़ा कारनामा किया है। वह इस लीग में 5 हजार रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी से पहले विराट कोहली 6706, शिखर धवन 6284, डेविड वॉर्नर 5937, रोहित शर्मा 5880, सुरेश रैना 5228 और एबी डिवीलियर्स 5162 रन बना चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार बार चैंपियन बनाया है। अब आईपीएल में धोनी के कुल 5004 रन हो गए हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल के 236 मैचों की 208 पारियों में 5004 रन बनाए हैं। वह देसी और विदेशी प्लेयर को मिलाकर आईपीएल में 5 हजार रन पूरे करने वाले आठवें खिलाड़ी भी बने हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में 8 रन बनाते ही उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं सीएसके की तरफ से वह 5 हजार रने वाले दूसरे प्लेयर हैं। उनसे पहले रैना ये कमाल कर चुके हैं।
Two back to back six by GOAT MS DHONI. 🐐#CSKvLSG | #MSDhoni𓃵https://t.co/SWdaeAbUkt
— Total Cricket (@TotalCricket18) April 3, 2023
अगर मैच की बात करें तो चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए हैं। टीम ने सबसे ज्यादा 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाया है। अब लखनऊ को यह मैच जीतने के लिए 218 रन बनाने होंगे।
और पढ़िए – ODI World Cup 2023 को लेकर एरोन फिंच की बड़ी भविष्यवाणी, भारत नहीं इस टीम को बताया प्रबल दावेदार
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: