PSL 2023: 41 साल के शोएब मलिक ने मारा BANG छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें video
Edited By Arpit Pandey

shoaib malik hit a brilliant six watch video
Edited By Arpit Pandey

shoaib malik hit a brilliant six watch video
PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच हुए मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिली। मैच आखिरी ओवर तक गया जहां बाजी आखिर में पेशावर जाल्मी के हाथों में लगी। मैच भले ही पेशावर ने जीता हो लेकिन कराची किंग्स के बल्लेबाज शोएब मलिक ने जमकर अपना जलवा बिखेरा।
41 साल के शोएब मलिक पाकिस्तान की नेशनल टीम में वापसी की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कराची किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार बैटिंग की। शोएब ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो जरबदस्त छक्के भी लगाए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शोएब मलिक ने 17 ओवर की चौथी गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। उन्होंने शॉट् गेंद को सीधे बल्ले पर लेते हुए गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया।
BANG 💥 #HBLPSL8 I #SabSitarayHumaray l #KKvPZ pic.twitter.com/Qzh9mIgUWO
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 14, 2023
बता दें कि पिछले दिनों शोएब मलिक ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि था कि उनकी उम्र भले ही 41 साल हो चुकी है, लेकिन उनकी फिटनेस 25 साल की है। शोएब ने पहले मैच में अपनी इस बात को एक तरह से सच साबित की है। शोएब ने इस मैच में 34 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें चार जोरदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के शामिल हैं।
कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच हुए मैच में कांटे की टक्कर देखने के मिली। कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बैटिंग करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम ने आखिरी ओवर में 199 रन बनाकर मैच जीत लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: