Watch Video: WWE में तब्दील हुआ क्रिकेट मैच, बैट और विकेट से एक दूसरे को पीटा, 6 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल

Clash Between Matches

क्रिकेट के दो टीमों के बीच जमकर हुई मारपीट।

Clash Between Matches: क्रिकेट दुनिया के सबसे प्रचलित खेलों में से एक है। भारत में खासकर क्रिकेट को पूजा जाता है। इतनी बड़ी खेल में अगर छोटी-मोटी नोक-झोंक हो तो कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कभी-कभी खेल-खेल में ही विवाद बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसा ही देखने को मिला है बांग्लादेश में खेले जा रहे लीग में। बांग्लादेश में फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच एक सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच खेला जा रहा था, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि सभी हैरान हो गए।

6 खिलाड़ी बुरी तरह घायल

बता दें कि दोनों टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था, लेकिन तभी विवाद बढ़ने कारण क्रिकेट प्रतियोगिता को वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट मैच में बदलते देर नहीं लगी। बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच विवाद थर्ड अंपायर के गलत फैसले देने के बाद हुई है। अंपायर ने गलत फैसला दिया, तो दोनों टीमों के बीच हाथापाई होने लगी और फिर आपस में ही बुरी तरह भिड़ गए। खिलाड़ी बैट से एक दूसरे को पीटने लगे, इससे कई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस झड़प में कुल 6 खिलाड़ी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस झड़प के साथ ही सेमीफाइनल से पहले ही पूरा टूर्नामेंट ही रद्द कर दिया गया है।

वीडियो में दिखा झड़प

दोनों टीमों के बीच झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग बीच बचाव भी कर रहे थे, लेकिन फिर भी खिलाड़ी मारपीट करते रहे। इसका अंजाम हुआ कि कई खिलाड़ी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ