Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया? इस देश में शिफ्ट हो सकते हैं भारत के मुकाबले!

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए होस्ट पाकिस्तान को झटका लग सकता है। भारत के मुकाबले दूसरे देश में शिफ्ट होने की खबरें आ रही हैं।

Champions Trophy 2025 Team India May Not Tour Pakistan Matches Can Be Shifted To UAE Reports

Champions Trophy 2025 Team India May Not Tour Pakistan Matches Can Be Shifted To UAE Reports (Image Credit- News24)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी बार 2017 में आयोजन हुआ था। आठ साल बाद एक बार फिर 2025 में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना तय हुआ है। पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। हाल ही में एशिया कप 2023 के दौरान भी ऐसे ही मुद्दे पर खासा बवाल मचा था। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध अच्छे नहीं होने के कारण दोनों टीमें द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलती हैं। मुंबई के 26/11 हमले और पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। इसलिए एक बार फिर ऐसा ही सवाल खड़ा होने लगा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया!

काफी हद तक यह तय माना जा रहा है कि जैसे-जैसे चैंपियंस ट्रॉफी का वक्त नजदीक आएगा, वैसे-वैसे इस मुद्दे पर विवाद खड़ा होगा। भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप के लिए भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था और टीम इंडिया के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। अब ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी में भी होने के आसार बताए जा रहे हैं। हालांकि, हाल ही में आईसीसी के साथ पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के होस्टिंग राइट्स का करार साइन किया था। पर टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान से बाहर दूसरे देश में शिफ्ट होने की खबरें कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

किस देश में शिफ्ट होंगे भारत के मैच?

भारतीय टीम के मुकाबले यूएई में शिफ्ट करने की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। यह चर्चा तब शुरू हुई जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी के बीच बैठक हुई। वहीं इसको लेकर क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम के सूत्रों की तरफ से भी एक जानकारी सामने आई। उसके मुताबिक अगर टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो टीम इंडिया के मुकाबलों का पूरा खर्चा आईसीसी द्वारा ही उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

जबकि इन सभी खबरों के बीच पीसीबी लगातार चैंपियंस ट्रॉफी का सफलतापूर्वक आयोजन करने की बात कह रहा है। वहीं उसका यह भी कहना है कि अगर किसी देश ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान आने से मना किया तो आईसीसी को इस पर बिना किसी पक्षपात को फैसला लेना होगा। उसका साफतौर पर कहना है कि आईसीसी को एकतरफा फैसले से बचना होगा। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि आईसीसी ने पीसीबी की इस मांग को स्वीकार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ