Champions Trophy 2025: बांग्लादेश से मिली हार श्रीलंका को पड़ सकती है भारी, चैंपियंस ट्रॉफी से विश्व विजेता होंगे बाहर!

Champions Trophy 2025 Qualifications: पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 8 टीमें क्वालीफाई करेंगी।

Champions Trophy 2025 Qualifications Danger on World Champions England Sri Lanka to Get Knocked Out

Champions Trophy 2025 Qualifications Danger on World Champions England Sri Lanka (Image Credit- Twitter)

Champions Trophy 2025: भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट को राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लीग स्टेज में 9-9 मुकाबले खेलने के बाद टॉप 4 पोजीशन पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। लेकिन यहां से भी बची हुई टीमों के लिए खेल खत्म नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वर्ल्ड कप मानक है 2025 में होनी वाली चैंपियंस ट्रॉफी के क्वालिफिकेशन का। इस वर्ल्ड कप की टॉप-8 टीमें ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले पाएंगी।

विज्ञापन

2017 के बाद होगी वापसी

आपको बता दें कि 2017 के बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। होस्ट होने के नाते अगर पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में 9वें स्थान पर भी रहती तो उसे ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मिल जाएगा और पॉइंट्स टेबल की टॉप 7 टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बना लेंगी। अगर पाकिस्तान टॉप 8 में से किसी पोजीशन पर रहता है तो उसे जोड़कुर पहले आठ स्थानों की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर लेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है मौजूदा हाल?

वर्ल्ड कप के 38 मैच हो चुके हैं और पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश से हारकर श्रीलंका की टीम 8वें स्थान पर खिसक गई है। श्रीलंका को अपना अंतिम मुकाबला न्यूजीलैंड से खेलना है जो कीवी टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है। नीदरलैंड 9वें स्थान पर है जिसे इंग्लैंड और भारत के साथ खेलना है। अगर श्रीलंका की टीम एक और मैच यहां से हारी और नीदरलैंड व इंग्लैंड ने जीत दर्ज की तो उसके व बांग्लादेश के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

विश्व विजेता हो जाएंगे बाहर

मौजूदा समय के डबल चैंपियन यानी वनडे व टी20 के चैंपियन अंग्रेज यानी इंग्लैंड की टीम के ऊपर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा है। इंग्लैंड को बचे हुए दो मुकाबले पाकिस्तान और नीदरलैंड से खेलने हैं। पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो का मैच होगा। इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से तो बाहर ही है। लेकिन क्या 10वें स्थान से यह टीम खुद को टॉप 8 में पहुंचा पाएगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। इंग्लैंड का हाल मौजूदा समय में बेहद खराब है। इंग्लिश टीम 7 में से छह मैच हार चुकी है। अगर इंग्लैंड टॉप 8 में नहीं आ पाई तो विश्व विजेता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ