SL vs BAN: बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया, सेमीफाइनल की रेस से 3 टीमें हो गईं OUT

SL vs BAN, World Cup 2023: बांग्लादेश ने पहली बार वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका को मात दी है। इस हार के साथ तीन टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

SL vs BAN Bangladesh Beats Sri Lanka First Time in ODI World Cup Three Teams Out of Semifinal points Table

SL vs BAN Bangladesh Beats Sri Lanka First Time in ODI World Cup Three Teams Out of Semifinal points Table

SL vs BAN, World Cup 2023: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छह मुकाबले हारने के बाद सोमवार 6 नवंबर को श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ बांग्लादेश ने 4 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम की जीत से तीन टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश और इंग्लैंड पहले से ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर थे। अब श्रीलंका भी ऑफिशियली अंतिम-4 की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका की मौजूदा टूर्नामेंट में यह छठी हार रही है। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हराया है।

विज्ञापन

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 49.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 279 रन बनाए थे। चरिथ असालंका ने 105 गेंदों पर 108 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में तंजिम हसन ने 3 विकेट लिए थे। वहीं शाकिब अल हसन और शोरिफुल इस्लाम को 2-2 सफलताएं मिली थीं। फिर लक्ष्या का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट गंवाकर तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

शाकिब और शंटो का बल्ले से कमाल

बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी में 280 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नजमुल हसन शंटो ने 90 और शाकिब अल हसन ने 82 रनों की पारी खेली। हालांकि, श्रीलंका के गेंदबाजों ने मेहनत की लेकिन बीच के ओवर में शाकिब और शंटो के बीच हुई 169 रन की पार्टनरशिप ने मुकाबला पलट दिया। श्रीलंका के लिए इस मैच में दिलशान मधुशंका ने फिर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं महीश तीक्षाना और एंजेलो मैथ्यूज को 2-2 सफलताएं मिलीं।

विज्ञापन

बांग्लादेश की इस मैच में जीत से सेमीफाइनल के समीकरण बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर श्रीलंका की टीम अब हर तरीके से इस रेस से बाहर हो चुकी है। इसके अलावा पॉइंट्स टेबल में अब बांग्लादेश 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर आई और श्रीलंका के भी चार अंक हैं लेकिन टीम आठवें स्थान पर खिसक गई। साथ ही अब बांग्लादेश और इंग्लैंड के साथ श्रीलंका का भी एलिमिनेट होने वाली टीमों में नाम आ गया है। उधर भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। यानी अंतिम दो स्थान के लिए अब ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमें बनी हुई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ