'आपने मेरा रिकॉर्ड देखा होगा, कुछ भी कर सकता हूं मैं', ऐसे क्यों बोलना पड़ा अक्षर पटेल को?

Mera Record Dekha Hoga, Kuch Bhi Kar Sakta Hun Main: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज एक जून से हो रहा है। उससे पहले अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है।

Axar Patel T20 World Cup IND vs AFG

अक्षर पटेल। (Social Media)

Mera Record Dekha Hoga, Kuch Bhi Kar Sakta Hun Main: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में अक्षर पटेल शानदार लय में नजर आए। उन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 23 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

ब्लू टीम के लिए अक्षर पटेल पहले टी20 मुकाबले में दूसरे सबसे किफायती गेंदबाज रहे। मैच के दौरान जब एक समय विपक्षी टीम की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने विकेट पर पैर जमा लिए थे, तब उन्होंने इस साझेदारी को तोड़ते हुए भारतीय टीम की वापसी कराई।

विज्ञापन

विज्ञापन

अक्षर पटेल ने पहले आठवें ओवर में विकेटकीपर के हाथों गुरबाज को स्टंप आउट करवाया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने रहमत शाह को भी पवेलियन जानें पर मजबूर कर दिया। शाह को पटेल ने बोल्ड करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया।

पटेल चोट के बाद वापसी करते हुए मैदान में लगातार प्रभावी नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 5 मैचों में छह विकेट चटकाए। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका दमदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन

अक्षर पटेल के लगातार उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। हालांकि, आगामी टूर्नामेंट को लेकर वह अभी से ज्यादा चिंतित नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अक्षर पटेल ने बताया अपना प्लान:

मैच के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने चयन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि वह अपने दिमाग पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते हैं।

विज्ञापन

पटेल ने कहा, ‘हमारे पास दो मैच अभी खेलने के लिए हैं, उसके बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा। मैं उस तरह से नहीं सोच रहा हूं। वर्ल्ड कप का समय चल रहा है। टीम में प्रतिस्पर्धा तो है, लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह से ले रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप से पहले टेस्ट सीरीज और आईपीएल है। इसलिए मैं आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं और खुद को चयन के दबाव से मुक्त रखना चाहता हूं। आपने मेरा रिकॉर्ड देखा होगा, कुछ भी कर सकता हूं मैं। इसलिए फिलहाल बहुत दूर की नहीं सोच रहा हूं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ