नई Test Team का हुआ ऐलान, कई खिलाड़ियों का कटा पत्ता, देखें Playing 11

Australia vs West Indies Test Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह।

Australia vs West Indies Test Series AUS Playing 11 Steven Smith Will Opner

ऑस्ट्रेलिया की टीम, Image Credit- News 24

Australia vs West Indies Test Series: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर दोनों ही टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस प्वाइंट्स टेबल में अभी भी नंबर वन टीम है, लेकिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से ठीक पीछे है। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़े, तो उसे नंबर वन की पोजिशन से हटना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 जनवरी से सीरीज का आगाज

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कमर कस ली है। इस सीरीज का आगाज 17 जनवरी से होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला 17 जनवरी से 21 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मैच से एक सप्ताह पहले ही अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि इस सीरीज में स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ओपनिंग करते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि स्टिव स्मिथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

स्टिवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी है सीरीज

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 29 फरवरी से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 29 फरवरी से 4 मार्च के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 मार्च से 12 मार्च के बीच खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ