AUS vs WI: ये है कैरेबियन पावर! चार कदम आगे बढ़े Braithwaite और जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, देखें वीडियो

AUS vs WI Kraigg Brathwaite

AUS vs WI Kraigg Brathwaite

AUS vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट फिर से शुरू हो गया है और कई टीमें एक दूसरे के साथ मैच खेल रही है। इसी बीच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मेंजबान टीम ने 4 विकेट पर 598 रन बनाकर पारी घोषित की। कंगारू टीम को विशाल स्कोर तक पहुचाने में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना-अपना दोहरा शतक पूरा किया। वहीं इसका पीछा करते हुए 163 रनों पर 2 विकेट हो गए हैं।

क्रेग ब्रेथवैट ने जड़ा गगनचुंबी छक्का

598 रनों के विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम ने 25वें ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया। हालांकि इसके बाद चंद्रपॉल 51 रन बनाकर आउट हो गए। चंद्रपॉल के आउट होने के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवैट ने एक तरफ से छोर संभाले रखा और दमदार शॉट्स खेलकर अर्थशतक भी जड़ा।

क्रेग ब्रेथवैट ने इस पारी में कई चौके लगाए और एक छक्का भी जड़ा। उनका ये छक्का ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नेथन लॉयन के सामने 46वें ओवर में आया। जब उन्होंने चार कदम आगे बढ़कर गेंद को पढ़ते हुए एक दमदार शॉट खेल दिया। गेंद बल्ले के बीच से लगी और एक मधुर आवाज आई। वहीं गेंद बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1598529162876047360

बता दें कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की पिच पर खेला जा रहा है, जो दुनिया की सबसे तेज पिचों में शामिल हैं, यहां पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है, क्योंकि पर्थ की पिच पर अक्सर गेंदबाजों का बोलबाला ही देखने को मिला है। इसके बावजूद क्रेग ब्रेथवेट दमदार फॉर्म में नजर आए और सभी गेंदबाजों की उन्होंने जमकर पिटाई की हालांकि वे पैट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ