AUS vs SA: चीते की चाल, बाज की नजर और Travis head के थ्रो पर संदेह नहीं करते, देखें हैरान करने वाला VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs SA Khaya Zondo run out Amazing throw by Travis Head
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs SA Khaya Zondo run out Amazing throw by Travis Head
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड ने एक कमाल का रन आउट किया है। उन्होंने तेज रफ्तार से पहले गेंद को पकड़ा और हवा में डाइव लगाते हुए सटीक थ्रो मारा औऱ बल्लेबाज Khaya Zondo का काम तमाम कर दिया। रन आउट होने के बाद ये बल्लेबाज भी हैरान रह गया कि आखिर इतनी रफ्तार से थ्रो कैसे लगा।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका खेले गए बॉक्सिंग टेस्ट में जब साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तभी 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर बावुमा ने प्वाइंट की तरफ गेंद को भेजकर 1 रन लेने की कोशिश की, वह तो अपनी क्रीज छोड़कर दूसरे छोर की तरफ भाग गए, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े खाया जोंडो का खेल हो गया।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1608262195263201280?s=20&t=xm0wj1NlbfYMz69CxOf6Gg
खाया जोंडो ने क्रीज पर पहुंचने का भरकर प्रयास किया, लेकिन फील्डर ट्रेविस हेड गेंद पर चीते की तरह झपटे और खतरनाक थ्रो के जरिए खाया जोंडो को रन आउट कर दिया। उन्होंने हवा में उड़ते हुए गेंद स्टंप पर मार दी। इसे देख हर कोई हैरान रह गया। ये वाकया उस वक्त हुआ जब साउथ अफ्रीका 65 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी।
A HUGE victory for Australia! #AUSvSA
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2022
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कंगारूओं ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज (AUS vs SA test Series 2022-23) में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
मेलबर्न टेस्ट मैच की पहली पारी में 189 रन पर ढेर होने वाले साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 204 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट को पारी और 182 रन से जीत लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला भी शानदार अंदाज में जीता था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: