AUS vs ENG: ट्रेविस हेड ने गेंद को जड़ से उखाड़कर आसमान की कराई सैर, देखते रह गए वार्नर, देखें Video

AUS vs ENG ODI Travis Head

AUS vs ENG ODI Travis Head

AUS vs ENG 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है और अब तक एक भी विकेट नहीं गिरा है। टीम के दोनों ही ओपनरों ने 200 रनों की साझेदारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी छक्का

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सदी हुई शुरुआत की वहीं दोनों ही ओपनर्स ने क्वालिटी क्रिकेट खेला। मैच में सातवे ओवर तक कोई भी छक्का नहीं लगा था और टीम केवल चौकों पर खेल रही थी। लेकिन सातवे ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के गेंदबाज यॉर्कर से चुक गए और इसका फायदा उठाते हुए ट्रेविस हेड ने खड़े-खड़े गेंद को नीचे से उखाड़कर गेंद को आसमान की ओर भेज दिया और छक्का जड़ दिया। इस शॉट को देखकर सामने खड़े डेविड वॉर्नर भी हैरान हो गए।

विज्ञापन

ट्रेविस हेड और वार्नर ने जड़ शतक

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स के आगे इंग्लैंड के गेंदबाद पस्त नजर आए और टीम अभी भी विकेट की तलाश में हैं। वहीं दोनों ही ओपनर डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिए हैं। वहीं दोनों ने मिलकर 250 रनों की साझेदारी भी कर ली है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (c), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, फिलिप साल्ट, डेविड मालन, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (w/c), क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, डेविड विली, ओली स्टोन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ