AUS vs AFG: सचिन ने अफगानिस्तान को दिया जीत का गुरु मंत्र, ऑस्ट्रेलिया का बिगाड़ सकते हैं समीकरण, Watch Video

AUS vs AFG: सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान को जीत का गुरु मंत्र दे दिया है। इससे ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत मुश्किल होगी।

AUS vs AFG Sachin Praised Afghanistan for sucess in Wankhede Stadium Semifinal ODI World Cup 2023

सचिन तेंदुलकर।

AUS vs AFG ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान को जीत का गुरु मंत्र दिया है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले सचिन अफगानिस्तान के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे और अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों से बातचीत की है। सचिन ने पहले तो सभी अफगानिस्तान खिलाड़ियों को इस विश्व कप कमाल का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है, इसके बाद सचिन ने आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

विज्ञापन

ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे सचिन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से बात कर रहे होते हैं। इस दौरान स्पिन किफायती गेंदबाज राशिद खान के अलावा भी कई खिलाड़ी उपस्थित रहते हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान खिलाड़ियों के ट्रेनिंग सेशन के दौरान आए और हमें विश्व कप में अभी तक मिली सफलता के लिए बधाई दिया है। पोस्ट में आगे लिखा था कि सचिन ने अपना बहुमूल्य अनुभव भी बताया है।

विज्ञापन

सेमीफाइनल के दृष्टिकोण से अहम मुकाबला

अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले जीत का गुरु मंत्र मिल चुका है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आज दोपहर 2 बजे से आईसीसी विश्व कप 2023 का 39वां मुकाबला खेला जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला जीत जाता है, तो वह 8 में से 6 जीत के साथ आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान के लिए भी आज का जीत सेमीफाइनल का द्वार खोल देगी। ऐसे में सचिन से मिला मंत्र अफगानिस्तान को काफी काम आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ