PAK vs IND: भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, मैच में टीम इंडिया ने 10 रिकॉर्ड बनाए

India Pakistan Match

India Pakistan Match

एशिया कप 2023 के सुपर फोर में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। पाकिस्तान पर भारत की यह ऐतिहासिक जीत रही। पहले दिन बारिश से पोस्टपोन हुए मैच के बाद रिजर्व डे को खेलते हुए टीम इंडिया ने 356 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन

इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। वन-डे मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही। विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक बनाए। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया के नाम कई रिकॉर्ड बने, इनमें से 10 रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बताते हैं…

विज्ञापन

– पाकिस्तान को 228 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इंडिया ने पाकिस्तान को 2008 में बांग्लादेश के मीरपुर में 140 रनों से हराया था। 8वीं बार टीम इंडिया ने वन-डे मैच किसी टीम को 200 से अधिक रनों से हराया है।

विज्ञापन

– पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 356 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। भारत ने अप्रैल 2005 में भी यही स्कोर पाकिस्तान के साथ विशाखापटम में खेले गए वन-डे मैच में भी बनाया था। सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले गए इस मैच में धोनी ने 148 रन बनाए थे।

– पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने एक दिवसीय मैचों में अपने सबसे तेज 13 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करके उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने 321 पारियों में 13 हजार रन बनाए थे। विराट ने यह कारनामा 267 पारियों में कर दिखाया।

विज्ञापन

– विराट कोहली ने साल 2023 में एक हजार रन पूरे किए। पाकिस्तान के खिलाफ 122 रन बनाकर कोहली इस साल तीनों फॉर्मेट में 1000 रन बना चुके हैं। ऐसा करने वाले वह तीसरे बैटसमैन हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन

– विरोट कोहली के रहते टीम ने 21वीं बार 350 से ज्यादा स्कोर बनाया। कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी के रहते टीम ने 20 बार 350 से ज्यादा रन बनाए। एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट में आते हैं। उनके रहते साउथ अफ्रीका की टीम 19 बार 350 से ज्यादा रन बना चुकी है।

– पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बनी। कोहली-राहुल ने एशिया कप की सबसे बड़ी 223 रनों की साझेदारी की। दोनों ने पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद का रिकॉर्ड तोड़ा। उन दोनों ने 2012 में 224 रनों की पार्टनरशिप की थी।

विज्ञापन

– विराट कोहली में एशिया कप में 5 शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे एशिया कप में सबसे ज्यादा सैंचुरी बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब से पहले एशिया कप में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 6 शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन

– एक मैदान में लगातार चौथा शतक बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम किया। कोहली के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में लगातार चौथा शतक लगाया। ऐसा करके कोहली ने साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के 4 शतकों की बराबरी कर ली है।

– विरोट कोहली ने श्रीलंका में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करके उन्होंने सचिन तेंदूलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। कोही ने श्रीलंका में 26 पारियों में 5 शतक बनाए हैं। सचिन ने 44 पारियां खेलते हुए 5 शतक बनाए थे।

विज्ञापन

– एशिया कप में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के नाम हुआ। कोहली चौथी बने प्लेयर ऑफ द मैच बने। इससे पहले सुरेश रैना और नवजोत सिंह सिद्धू 3-3 बार यह खिताब जीत चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ