IPL 2023: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिक्स हिंटिंग दिखाई है। उनके छक्कों पर फैंस को झूमने का मौका मिला है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में उन्होंने 17 गेंद पर 32 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मुकाबले के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स(AB de Villiers) ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, एबी डिविलियर्स इस सीजन मैदान पर नहीं हैं। वह कई सालों तक आरसीबी के लिए खेले हैं। इस सीजन नहीं खेलने के बाद भी वह इंडियन प्रीमियर लीग को बाहर से ही फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने अब एमएस धोनी को लेकर ऐसी बात कही है, जिससे फैंस खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन

डिविलियर्स ने धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात

दरअसल, आरसीबी के पूर्व स्टार खिलाड़ी डिविलियर्स ने आईपीएल के डिजिटल प्रसारक जियो सिनेमा पर एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया कि इस आईपीएल में ‘GOAT’ यानि ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम आप किसे मानते हैं। इस पर डिविलियर्स ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। उन्होंने जवाब दिया कि ‘इस आईपीएल में उनके हिसाब से सबसे महान खिलाड़ी MSD हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए –  IPL 2023, LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स की टीम, फ्री में ऐसे देखें लाइव

एमएस धोनी का क्रिकेट करियर

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। वह चार बार सीएसके को ट्रॉफी जिता चुके हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए उन्होंने 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताया है। उन्होंने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। 350 वनडे में धोनी ने 10773 रन बनाए हैं, जबकि 98 टी20 में उनके नाम 1617 रन हैं। वहीं आईपीएल के 238 मुकाबलों में 5036 रन हैं। धोनी ने वनडे में एक विकेट भी निकाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ