नई दिल्ली: लोग भले ही उसके वजन को देखकर हैरान हो जाते हों, लेकिन उसका क्रिकेट टेलेंट समय-समय पर दर्शकों को चकित कर देता है। कैरेबियन कंट्री में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2022) में एक ऑलरांउडर ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान मचाया कि दुनिया दंग रह गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेस्ट इंडीज के 140 किलो के बल्लेबाज रहकीम कॉर्नवेल की। कॉर्नवेल ने सीपीएल के तहत मंगलवार को बारबाडोस रॉयल्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में बल्ले से तबाही मचा दी।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पाकिस्तान की टीम में तूफानी गेंदबाज की होगी वापसी
ठोक डाले ताबड़तोड़ 11 छक्के
उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करते हुए 54 गेंदों में 2 चौके और 11 छक्के ठोक 168 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 91 रन ठोक डाले। एक से एक बेहतरीन शॉट, कदमों का इस्तेमाल और गगनचुंबी छक्के लगाकर 29 साल के रहकीम ने क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही लूट ली।
उन्होंने स्टार गेंदबाज कीमो पॉल, ओडियन स्मिथ और इमरान ताहिर की जमकर कुटाई की। रहकीम के टी 20 करियर का ये सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। मैच की बात की जाए तो बारबाडोस रॉयल्स ने रहकीम और आजम खान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 195 रन ठोके। आजम ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि गुयाना अमेजन वॉरियर्स के 8 विकेट महज 71 रन पर गिर गए।
अभी पढ़ें – टेस्ट सीरीज खेलेंगे भारत-पाकिस्तान? इंग्लैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान को दिया बड़ा ऑफर
फिटनेस को लेकर चर्चित
रहकीम कॉर्नवेल अपने वजन और गजब की फिटनेस को लेकर चर्चित हैं। वेस्ट इंडीज के लिए वे कई मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। वे अक्सर मैदान पर शानदार फील्डिंग करते नजर आते हैं। उन्होंने 9 टेस्ट में 238 रन बनाए हैं, जबकि 34 विकेट निकाले हैं। टी 20 में वे 64 मैचों में 1019 रन बना चुके हैं। जबकि उनके नाम 29 विकेट दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में भी उनका करियर बेहतरीन रहा है। 2019 में टेस्ट डेब्यू करने वाले इस ऑलराउंडर ने अब तक वनडे और टी 20 डेब्यू नहीं किया है, लेकिन सीपीएल में तबाही मचाकर उन्होंने चर्चा जरूर बटोर ली है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines