कोलकाता: भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शुक्रवार की सुबह बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए। जबकि अन्य सहायक स्टाफ और बाकी खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुए। राहुल द्रविड़ तीसरे वनडे से पहले टीम के साथ जुडेंगे या नहीं इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कोलकाता से बेंगलुरु के लिए निकले द्रविड़
द्रविड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सुबह-सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। कथित तौर पर उन्होंने गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान ब्लड प्रेशर की शिकायत की। जिसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया।
और पढ़िए – PAK vs NZ: शॉट मारने चार कदम आगे बढ़े Babar Azam, गेंदबाज ने चकमा देकर कर दिया आउट, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीर
सूत्रों की माने तो द्रविड़ रविवार को होने वाले मैच से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ सकते हैं। द्रविड़ की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में स्वस्थ दिखने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कोलकाता से बेंगलुरु जाते वक्त उनकी फोटो एक फैंन ने सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें राहुल द्रविड़ स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं. फैन ने उनकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फ्लाइट में क्या शानदार आश्चर्य. फ्लाइट में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से मिला।
भारत के मुख्य कोच 11 जनवरी को 50 वर्ष के हो गए। वह अपने डॉक्टरों से परामर्श करने और कुछ एहतियाती परीक्षण करवाने के लिए बेंगलुरु गए हैं। बता दें कि श्रीलंका सीरीज में भारत अब तक शानदार फॉर्म में रहा है। T20 को 2-1 से जीतने के बाद, मेजबान टीम ने तीन मैचों की ODI श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है।
और पढ़िए – IND vs SL: सूर्या का बैटिंग कोच, कुलदीप का बॉलिंग कोच है इंडिया का यह खतरनाक खिलाड़ी, देखिए Video
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines