हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cincinnati open 2022 Final: सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पहुंचीं क्वितोवा और गर्सिया

विज्ञापन
Cincinnati open 2022 Final

Cincinnati open 2022 Final: फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया और चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा ने कमाल कर दिया है। इन दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

गार्सिया ने बेलारूस की अरिना साबालेनका को 6-2, 4-6, 6-1 से हराकर फाइनल में कदम रखा तो वहीं क्विटोवा ने फाइनल में जगह बनाने के लिये अमेरिका की मैडिसन कीज को 6-7(6), 6-4, 6-3 से मात दी।

अभी पढ़ें – IND vs ZIM: तीसरे वनडे में केएल राहुल करेंगे टीम में बदलाव! इन 2 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत…

विज्ञापन

पेट्रा क्वितोवा ने मैडिसन कीज को हराया

पेट्रा क्वितोवा (Petra Kvitova) ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में मैडिसन कीज (Madison Keys) को 6-7 (6), 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट (सिनसिनाटी ओपन) के फाइनल में प्रवेश किया है है। बत्तीस वर्षीय क्वितोवा ने इससे पहले सिनसिनाटी ओपन में 10 बार हिस्सा लिया था, लेकिन वह कभी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं।

https://twitter.com/CincyTennis/status/1561440632920489996?s=20&t=GTsoNqnedhWK93Zr5D2TJA

गार्सिया ने बेलारुस की अरिना साबालेनका को हराया

वहीं गार्सिया ने बेलारुस की अरिना साबालेनका को 6-2, 4-6, 6-1 से हराकर फाइनल में कदम रखा है। फाइनल में पहुंचने पर गार्सिया ने कहा कि मेरा ख्याल है कि किसी ने मेरे फाइनल में पहुंचने की उम्मीद नहीं की होगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Virat Kohli: एशिया कप से पहले कोहली के भविष्य पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, जानें

आपको बता दें कि गार्सिया पैर की चोट के कारण कुछ समय के लिये कोर्ट से दूर हो गयी थीं, लेकिन वह मई में रोलां गैरो में लौट आई और क्रिस्टीना म्लादेनोविक के साथ युगल खिताब जीता। अब वह सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीतने से बस एक कदम दूर हैं। वहीं दूसरी ओर, पेट्रा क्विटोवा वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के फाइनल में जीतकर अपना 30वां एकल खिताब जीतना चाहेंगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola