Deepti Sharma Mankading: दीप्ति शर्मा के सपोर्ट में उतरी कप्तान हरमनप्रीत कौर, जानें क्या कहा
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच का नाटकीय अंत हुआ। भारत ने मेजबान टीम को 16 रनों से हरा दिया। मैच में कुछ ऐसा हुआ की उसकी हर कोई चर्चा कर रहा है। दरअसल, शानदार बल्लेबाजी कर रही चार्लोट डीन को दीप्ति शर्मा ने मांकडिंग आउट कर भारत को जीत दिलाई।
दीप्ति शर्मा के इस रन आउट से अंग्रेज खिलाड़ी बौखलाए हुए है और उनकी आलोचना कर रहे हैं। मगर कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करती हुईं नजर आईं। हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा कि दीप्ति ने नियमों के खिलाफ जाकर कुछ नहीं किया है। हरमनप्रीत कौर ने कहा ‘यह खेल का हिस्सा है। मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ नया किया है। यह आपकी जागरूकता को दर्शाता है कि बल्लेबाज क्या कर रहे हैं। मैं अपने खिलाड़ियों का समर्थन करूंगी, उसने नियमों के बाहर कुछ नहीं किया है। दिन के अंत में एक जीत एक जीत है और हम इसे ले लेंगे।’
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 118/9 थी जब डीन ने फ्रेया डेविस के साथ मेजबान टीम के लिए लड़ाई का नेतृत्व किया। इन दोनों ने 35 रन की साझेदारी की थी, जब दीप्ति ने पारी के 44वें ओवर में डीन को डिलीवरी स्ट्राइड के दौरान आउट किया। दिप्ती शर्मा के मांकडिंग आउट करने के बाद , स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम बिलिंग्स सहित इंग्लैंड के सितारों के साथ-साथ पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना 50 और दिप्ति शर्मा ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। भारत ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 153 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए रेनुका सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रही झूलन गोस्वामी ने 2 विकेट लिए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: