कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख ब्रज भूषण बोले- लोकतांत्रिक तरीके से हुए थे चुनाव, आगे का फैसला संघ के सदस्यों पर

WFI Controversy: नवगठित समिति के निलंबन को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख ब्रज भूषण सिंह ने कहा है कि इसे लेकर सरकार से बात करनी है या कानूनी रास्ता अपनाना है, यह फेडरेशन के सदस्यों पर निर्भर करता है।

Wrestler Sexual Harassment Case

बृजभूषण सिंह

Wrestling Federation Of India Controversy : केंद्रीय खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की हाल ही में चुनी गई इकाई को रविवार को सस्पेंड कर दिया है। अब इसे लेकर डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख ब्रज भूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

विज्ञापन

सिंह ने कहा कि चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित हुए थे और इकाई का गठन किया गया था। अब यह फेडरेशन के सदस्यों पर निर्भर करता है कि वह सरकार से बात करना चाहते हैं या कानूनी रास्ता अपनाना चाहते हैं। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

बिना नोटिस कर दिया था प्रतियोगिताओं का एलान

एक दिन पहले ही दिग्गज रेसलर साक्षी मलिक ने आगामी जूनियर नेशनल प्रतियोगिताओं को लेकर चिंता जताई थी। जिसके बाद रविवार को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक डब्ल्यूएफआई के नवगठित पैनल की सभी गतिविधियों तो सस्पेंड करने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

हाल ही में हुए चुनाव में संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद उन्होंने तैयारी के लिए रेसलर्स को नोटिस दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल के आयोजन के लिए योजनाओं की घोषणा की थी। मंत्रालय ने भी इसे जल्दबाजी वाला फैसला कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया है कि डब्ल्यूएफआई ने उन रेसलर्स को उचित नोटिस दिए बिना ही प्रतियोगिताओं का ऐलान कर दिया जिन्हें इनमें हिस्सा लेना है। इसमें डब्ल्यूएफआई के संविधान में बताए गए प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ