बिहार की बेटी Kriti Raj ने जूनियर कॉमनवेल्थ में जीते 6 गोल्ड, पिता ने जमीन गिरवी रख भेजा था न्यूजीलैंड

krriti

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में 28 और 29 नवंबर को हुए जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में बिहार की बेटी कृति राज सिंह ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में हुए सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी जीत ने देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर कृति राज पटना लौट आई हैं।

विज्ञापन

पिता ने खेत गिरवी रख भेजा था न्यूजीलैंड

कृति राज सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता और कोच का बड़ा योगदान है। इसका श्रेय अपने पूरे परिवार और अपने कोच करण को देती है। पिता ललन सिंह ने बेटी को आकलैंड भेजने के लिए अपना खेत तक गिरवी रख कर दिया। पिता के बलिदान को कृति ने जाया नहीं जाने दिया। कृति राज 57 किलोग्राम सबजूनियर वर्ग में अलग- अलग इवेंट में कुल छह स्वर्णपदक प्राप्त किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कृति राज सिंह के पिता ने बताया कि शुरू में मैंने उसे खेलने से मना किया था, लेकिन जब वह राज्य स्तर पर मेडल जीतकर आई तो उसे बढ़ावा देने लगा। न्यूजीलैंड खेलने भेजने के लिए पैसे की जरूरत थी कई जगह प्रयास किया लेकिन मदद नहीं मिली। अंत में मैने अपनी खेत गिरवी रख दी। कृति राज के भाई ने भी उन्हें आगे खेलने के लिए प्रत्साहित किया।

विज्ञापन

बिहार का नाम किया रोशन

कृति गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज से कृति राज ने पावर लिफ्टिंग खेल की शुरुआत की। उनके कोच ने वेटलिफ्टिंग करने की सलाह दी। कृति राज सिंह ने न सिर्फ बिहार के लिए छह स्वर्ण पदक जीता। बल्कि वे सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ खेलने वाली बिहार की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ