BIG BREAKING: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताने के पीछे पाकिस्तान का हाथ!

cricketer Arshdeep Singh

cricketer Arshdeep Singh

विज्ञापन

प्रशांत देव, नई दिल्ली: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताए जाने के पीछे पाकिस्तान की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताने वाले सैकड़ों की संख्या में जो ट्विट किए गए हैं, वो पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल से किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इन ट्विट के जरिए पंजाब में सिख लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की साजिश की गई थी।

विज्ञापन

एशिया कप में बीते रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार मिली। मैच के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जमकर ट्रोल किया गया, इसकी वजह उनके हाथ से एक सरल कैच छूट गया था। ये कैच उस वक्त छूटा जब मैच नाजुक मोड़ पर था।

https://twitter.com/SufianAyub3/status/1566734262916845570?s=20&t=Of_DmFrVDPj7i4ly0vGa_g

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था, जिसके बाद आसिफ ने 8 गेंदों में 16 रन बनाते हुए पाकिस्तान को मैच जिता दिया। इस मैच के बाद विकिपीडिया अचानक चर्चा में आ गया है, क्योंकि विकिपीडिया में अर्शदीप सिंह के पेज कुछ ऐसा लिखा गया, जिससे बवाल मच गया।

विज्ञापन

भारत की बजाय खालिस्तान लिखा गया था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुरी कस्बे से किसी शख्स ने इसमें बदलाव किया था। जिसने अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में भारत की बजाय खालिस्तान लिख दिया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर उनके परिचय के साथ इंडिया की बजाय खालिस्तान लिख दिया गया था। इस मामले में भारत सरकार एक्टिव हुई है। आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ