Big Bash League: 2 रन के चक्कर में 5 रन की पेनल्टी, क्या है पूरा मामला; आज तक कोई नहीं भूला

Tim David Short Run Big Bash League: बिग बैश लीग 2021 सीजन में टिम डेविड का शॉर्ट रन लेना पूरी टीम को भारी पड़ा था। टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगी थी।

Big Bash League tim david short run hobart hurricanes penalty 5 runs

टिम डेविड की गलती से 5 रन की पेनल्टी Image Credit: Social Media

Tim David Short Run Big Bash League: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है। जिसमें सोमवार को होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में फैंस को एक बार फिर से साल 2021 बिग बैश लीग का वो मैच याद आ गया जिसमें टिम डेविड की हरकत को आज तक कोई नहीं भुला पाया है। वहीं आज के मैच में टिम डेविड की हरकत का ये वीडियो एक बार फिर से दिखाया गया। जिससे फैंस की यादें ताजा हो गईं। अब टिम डेविड का ये पुराने मैच का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 रन के चक्कर में लगी थी 5 रन की पेनल्टी

साल 2021 में होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मैच में टिम डेविड की हरकत की वजह से होबार्ट हरिकेन्स टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगी थी। पारी के आखिरी ओवर में टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे थे। ये आखिरी ओवर ब्रॉडी काउच डाल रहे थे। ब्रॉडी क्राउच ने टिम डेविड को यॉर्कर लेंथ की गेंद डाली, जिसको टिम डेविड ने लॉन्ग-ऑन पर मारा और दो रन लेने की कोशिश की।

विज्ञापन

दो रन लेने के चक्कर में टिम डेविड पहला रन भी पूरा नहीं कर पाए थे और आधी पिच से ही क्रीज में वापस लौट आए थे। जिसके बाद इस गेंद पर टीम को कोई रन नहीं मिला, गेंद डॉट मानी गई और होबार्ट हरिकेन्स पर टिम डेविड द्वारा जानबूझकर की गई इस हरकत के बाद 5 रनों की पेनल्टी लगाई गई। इस मैच में पहली बार बिग बैश लीग के इतिहास में किसी टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगी थी।

विज्ञापन

होबार्ट हरिकेन्स ने जीता मैच

बिग बैश लीग 2023-24 में होबार्ट हरिकेन्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को टिम डेविड की टीम होबार्ट हरिकेन्स ने 7 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में होबार्ट हरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जिसके जवाब में मेलबर्न स्टार्स की पूरी टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। इस मैच में टिम डेविड ने 16 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ