Big Bash League: बिग बैश लीग में आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच में सिडनी थंडर्स 5.5 ओवर में 15 रनों पर ऑलआउट हो गई और 124 रनों की करारी हार मिली, एडिलेड स्ट्राइकर्स के फॉस्ट बॉलर तूफान बनकर सिडनी थंडर्स के बल्लेबाजों पर टूट पड़े और एक बाद एक विकटों का पतझड़ लगा दिया।

वेस एगर का तूफान

एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के गेंदबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया, वेस एगर ने एक बाद एक झटके देकर सिडनी थंडर्स की कमर तोड़ दी, जिससे सिडनी की टीम 15 रनों पर सिमट गई जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर भी है। एडिलेड स्ट्राइकर्स के तूफानी बॉलर वेस एगर कहर बनकर सिडनी थंडर्स पर टूट पड़े, इस गेंदबाज ने 2 ओवर की बॉलिंग में 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और केवल 6 रन खर्च किए।

https://twitter.com/cricketcomau/status/1603727949358075904?s=20&t=bbUq2GLyBONn0JaXSDK1wA

बता दें कि यह बिग बैश लीग के मौजूदा टूर्नामेंट का पांचवा मैच था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स 139 रन का टारगेट खड़ा किया था, लेकिन जब सिडनी थंडर्स बैटिंग करने के लिए उतरी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि मैच आधे घंटे से ज्यादा नहीं चलेगा, लेकिन ऐसा हुआ और सिडनी थंडर्स की टीम 15 रन पर ही ढेर हो गई।

https://twitter.com/7Cricket/status/1603728706081415169?s=20&t=jj9rNQtABxKlpVAs4JOB0g

पांच बल्लेबाज 0 पर आउट

खास बात यह रही कि स्कोर ज्यादा नहीं था, ऐसे में कई लोगों ने तो सिडनी की जीत की बात शुरू कर दी थी, लेकिन तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्टन और वेस ऐगर कुछ और ही इरादा लेकर मैदान में उतरे थे, दोनों ने तूफानी गेंदबाजी की और सिडनी के बल्लेबाजों को पूरी तरह चारों खाने चित कर दिया, कोई बल्लेबाज दहाई का आकड़ा तो दूर पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हो गए।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ