VIDEO: पाकिस्तानी बल्लेबाज पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बीच मैदान में हुआ ये हाल
Edited By Bhoopendra Rai

Bees attacked on Fakhar Zaman
Edited By Bhoopendra Rai

Bees attacked on Fakhar Zaman
नई दिल्ली: नीदरलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम ने सीरीज का पहला वनडे जीत लिया। बाते मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 16 रनों से जीत दर्ज की। मैच के दौरान ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां के साथ अजीबोगरीब वाकया भी देखने को मिला।पाकिस्तानी पारी के 17वें ओवर में मधुमक्खियों ने अचानक से फखर जमां पर अटैक कर दिया।
— Midpoint (@midpointsport) August 16, 2022
और पढ़िए – India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 साल से अजेय है टीम इंडिया, पिछले 5 मैच एकतरफा जीते, देखें…
हमले के दौरान अचानक से मधुमक्खी ने फखर के हाथ पर डंक मार दिया था। जैसे ही मधुमक्खी ने डंक मारा तो जमां के हाथों से बल्ला भी छूटकर नीचे गिर गया था। वो दर्द से कराहते हुए नजर आए। ये सब देखकर तुरंत फीजियो टीम मैदान पर गई, जिसके बाद फखर को राहत मिली। इस दौरान कुछ वक्त के लिए मुकाबला रोक दिया गया था।
जब फखर जमां पर मधुमक्खियों ने हमला किया तो वह 41 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और पारी का 17वां ओवर था। जब मधुमक्खियां अटैक करने के बाद मौके से भाग गईं तो इसके बाद भी फखर क्रीज पर डटे रहे और शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 109 गेंदों पर 109 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 7वीं सेंचुरी पूरी की। खास बात ये हैं कि ये सातों शतक उन्होंने विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं।
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और बोर्ड पर 314-6 का स्कोर लगाया था। पाकिस्तान के लिए फखर जमां (109) के अलावा कप्तान बाबर आजम ने भी 74 रन की शानदार पारी खेली। नीदरलैंड के सामने 315 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम ने 298-8 का स्कोर बनाया। आखिरी ओवर में टीम को 26 रन की दरकार थी, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही और इस तरह ये मैच पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Valium)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: