BCCI वनडे वर्ल्ड कप पर 27 मई को कर सकता है बड़ा ऐलान, WTF Final के लिए इस दिन रवाना होगा पहला बैच

BCCI ODI World Cup

BCCI ODI World Cup

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 27 मई को अहमदाबाद में एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई है। संभावना है कि मीटिंग के बाद एक विशेष घोषणा हो सकती है। एसजीएम एजेंडे के पांच बिंदुओं में से एक आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए वर्किंग ग्रुप बनाना है। चर्चा है कि अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के वेन्यूज को उस दिन सार्वजनिक किया जा सकता है। इसी दिन आयोजन समिति के सदस्यों की भी घोषणा हो सकती है।

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप 

हालांकि आधिकारिक तौर पर विश्व कप की तारीखों और स्थानों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि चैंपियनशिप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगी। इसे देशभर में 12 शहरों में खेला जाएगा। अहमदाबाद फाइनल की मेजबानी करेगा। क्रिकबज की खबर के अनुसार, बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए एक समिति के गठन की घोषणा करेगा। डब्ल्यूपीएल का पहला संस्करण मार्च में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था। अब बीसीसीआई महिला लीग के लिए एक अलग निकाय का गठन कर सकता है। 27 मई की बैठक में राज्य टीमों में फिजियोथेरेपिस्ट और प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए दिशानिर्देश और यौन उत्पीड़न नीति की पुष्टि समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।

Advertisment

WTC स्क्वाड 3 बैचों में रवाना होगा 

इस बीच यह बात भी सामने आई है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए टीम के सदस्य तीन बैच में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। आईपीएल के लीग चरण के समापन के तुरंत बाद पहला बैच 23 मई को उड़ान भरेगा। दूसरा बैच 23 और 24 मई को पहले दो प्ले-ऑफ मैचों के बाद जाएगा। अंत में आखिरी बैच 28 मई के फाइनल के बाद 30 मई को रवाना होगा। बीसीसीआई टीम के लिए एक अभ्यास मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 से 12 जून तक ओवल में है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ