BAN vs IND: बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, वनडे-टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

BAN vs IND full schedule 2023
Edited By Bhoopendra Rai

BAN vs IND full schedule 2023
BAN vs IND 2023: टीम इंडिया अगले साल बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम 1 दिसंबर को बांग्लादेश पहुंचेगी। इस दौरे की शुरुआत 4 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे से होगी।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें बताया है कि ढाका सभी तीन वनडे और एक टेस्ट तथा चट्टोग्राम दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। दोनों ही टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।
भारत के लिहाज से बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट काफी अहम होंगे। टीम को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए अब लगभग हर एक मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। इसी वजह से टीम को अपना शानदार खेल दिखाना होगा।
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 2015 से बांग्लादेश का दौरा नहीं किया है। 2015 में दौरे पर एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था, वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज मेजबान टीम ने 2-1 से जीती थी। अब अगले साल 2023 में अपने घर पर वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर जाएगी।
वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भारत-बांग्लादेश मुकाबले दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त रुचि पैदा करते हैं। हम जानते हैं कि बांग्लादेश में प्रशंसक कितने जुनूनी हैं और मुझे यकीन है कि उन्हें सफेद गेंद और लाल गेंद के क्रिकेट दोनों में कुछ रोमांचक मुकाबलों का सामना करना पड़ेगा।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: